City News Uttar Pradesh
मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश
उत्तर प्रदेश

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसका शव रोड किनारे खंती से बरामद हुआ। चेहरे में चोट व सड़क पर खून फैला मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। नांदादेव गांव निवासी सुंदर का 50 वर्षीय पुत्र होमगार्ड रामविशाल शुक्रवार रात पैलानी थाना के अमलोर पुलिया के पास मौरंग भरे पकड़े गए ट्रकों की रखवाली करने गया था। देररात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश
Death of home guard guarding trucks full of mooring, blood soaked dead body found in Khanti

शनिवार सुबह गांव के बासुदेव अपने अपने बोर गए तो उन्हें होमगार्ड का शव रोड किनारे खंती में पड़ा मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पैलानी थाने में मामले की सूचना दी गई। थाना निरीक्षक कुलदीप कुमार ने घटनास्थल की जांच की।
मृतक रामविशाल के मंझले भाई होमगार्ड रामकृपाल ने बताया कि वह 1989 से होमगार्ड में नौकरी कर रहे थे।

एक फरवरी से उनकी मौरंग भरे पकड़े गए ट्रकों की रखवाली करने में ड्यूटी लग रही थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे से उनकी ड्यूटी थी। इससे वह घर से शाम करीब साढ़े तीन बजे टिफिन में खाना लेकर साइकिल से निकले थे। शव देखकर किसी अज्ञात भारी वाहन ट्रक आदि की टक्कर लगने से घटना होना लग रही है। थाना निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत होना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने एसडीएम को फटकारा: कहा- क्यों चलवाया सुनील पटेल के इशारे पर बुलडोजर ?

City News Uttar Pradesh

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

ब्रेकिंग न्यूज़