24.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा "जल क्रांति" का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महाअभियान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा “जल क्रांति” का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महा अभियान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “पानी की हर एक बूँद अब भविष्य की गारंटी” बन गई है। जब धरती का सीना सूखने लगे और नदियाँ कराह उठें, तब जरूरत होती है “एक संकल्प की एक अभियान की”।

विधायक प्रकाश द्वारा "जल क्रांति" का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महाअभियान

यही संकल्प और शुरुआत देखने को मिली सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में ग्राम जखनी में, जहाँ जल संचयन महाअभियान के तहत नदी-नाला विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने खुद फावड़ा चलाकर की। यह दृश्य अनूठा था “जनप्रतिनिधि खुद पसीना” बहा रहे थे, ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जल संरक्षण के यज्ञ में आहुति दे रहे थे।

विधायक प्रकाश द्वारा "जल क्रांति" का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महाअभियान

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों से कहा, “आज अगर हम वर्षा जल का संचयन नहीं करेंगे, तो कल हमारे खेत, घर और जिंदगी सब सूख जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत जलसमृद्ध बने और हम सबको इस संकल्प में सहभागी बनना होगा।” विधायक ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत नालों, नदियों, तालाबों और जलाशयों का गहन पुनरोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इससे वर्षा का पानी जमीन में समाकर भूजल स्तर को ऊपर उठाएगा।

विधायक प्रकाश द्वारा "जल क्रांति" का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महाअभियान

डीएम जे. रीभा ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा, “जिस तरह हम धन को सहेजते हैं, उसी तरह जल को भी सहेजने का समय आ गया है। अगर आज हमने जल को बचा लिया, तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियाँ हमें आभार व्यक्त करेंगी।” उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया कि जल संचयन कैसे स्थानीय पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित कर सकता है और कैसे यह रोजगार, खेती, और आम जीवन पर गहरा सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

विधायक प्रकाश द्वारा "जल क्रांति" का शंखनाद: नदी-नालों के जीर्णोद्धार का महाअभियान

कार्यक्रम में मौजूद रहे सैकड़ों ग्रामीणों ने भी जल संचयन के इस अभियान में पूरे मन से सहयोग देने का वादा किया। प्रधान, अधिकारी, समाजसेवी सभी एक सुर में बोले”पानी बचाएंगे, गांव बचाएंगे।” विशेष रूप से इस मौके पर पूर्व विधायक राजकरण कबीर, ब्लॉक प्रमुख महुआ उर्मिला कबीर, मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य, उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार पांडेय, बीडीओ महुआ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सहित तमाम ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

“मुस्कान अभियान” के तहत 18 लाख के 72 मोबाइल फोन बरामद,जनता में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इले. जर्नलिस्ट ऐशोसियन के जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

रंग बरसेगा पर जाम नहीं छलकेगा ! होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें ?

विधायक प्रकाश ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं: समाधान के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़