24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खरीफ की बुवाई अपने चरम पर है, लेकिन किसान खेत से ज्यादा खाद केंद्रों की कतारों में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर स्मार्ट बिजली मीटर से बढ़े बिलों ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन्हीं दो बड़े जनसरोकार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने की मांग की।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जिले में खरीफ फसल की बुवाई और रोपाई तेजी से चल रही है, लेकिन खाद केंद्रों पर किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही। इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसान आर्थिक तथा मानसिक संकट झेल रहे हैं।

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !उनका कहना था कि यदि समय रहते खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। कांग्रेस ने स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर भी सरकार को घेरा। पार्टी का आरोप है कि जिले के कई इलाकों से स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग दर्ज होने और बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !महंगाई से पहले ही परेशान लोगों पर बढ़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त ‘यूरिया और डीएपी’ की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही ‘स्मार्ट मीटर से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच’ करायें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यातायात व्यवस्था पर पुलिस सतर्क : 476 वाहनों का चालान, 11 लाख 24 हजार का हुआ जुर्माना

एसपी अभिनंदन के कार्यकाल में आई अपराधियों की शामत, एक साल में तीन दर्जन गैंगस्टरों पर हुई कार्यवाही, 11.27 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त, पांच के विरुद्ध लगाया एनएसए

City News Uttar Pradesh

यूपीः चलती कार में किशोरी से गैंगरेप,14 दिन भटका परिवार, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

City News Uttar Pradesh

पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच

ब्रेकिंग न्यूज़