City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'चुनाव जीतने' का बताया 'मंत्र': बूथ मजबूत तो 'जीत' निश्चित
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक प्रकाश ने ‘चुनाव जीतने’ का बताया ‘मंत्र’: बूथ मजबूत तो ‘जीत’ निश्चित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘संगठन की मजबूती’ को लेकर कार्यकर्ताओं में ‘नई ऊर्जा’ भर दी। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की सबसे ‘बड़ी शक्ति’ उसका समर्पित ‘कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन’ है

विधायक प्रकाश ने 'चुनाव जीतने' का बताया 'मंत्र': बूथ मजबूत तो 'जीत' निश्चितसम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथ अध्यक्ष और 54 शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी को एक ही संदेश दिया “प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि” है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है।

विधायक प्रकाश ने 'चुनाव जीतने' का बताया 'मंत्र': बूथ मजबूत तो 'जीत' निश्चितविधायक प्रकाश ने कहा कि अब चुनाव सिर्फ भाषणों से नहीं जीते जाते। “जीत की असली कुंजी बूथ स्तर पर जनता से सीधा संवाद” है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाएं।

विधायक प्रकाश ने 'चुनाव जीतने' का बताया 'मंत्र': बूथ मजबूत तो 'जीत' निश्चित“जिस बूथ पर हमारी योजना पहुंची, उसी बूथ पर हमारा वोट बढ़ा”। इसलिए आप सभी सरकार और जनता के बीच “सेतु” बनें विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा। सम्मेलन में आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। विधायक ने संकल्प दिलाया कि “बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़” बनाया जाएगा।

विधायक प्रकाश ने 'चुनाव जीतने' का बताया 'मंत्र': बूथ मजबूत तो 'जीत' निश्चितइस दौरान मंच पर विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को वर्षभर सक्रिय रहने का “मंत्र” दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं में साफ दिखा “अब मुकाबला बूथ पर होगा और जीत भी बूथ” से ही होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धसान नदी के पानी से धनी होंगे जिले के सीमावर्ती किसान

City News Uttar Pradesh

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने ‘रुतबा’ जमाया, सूर्य ढलते ही ‘तापमान’ धड़ाम

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका होगी सामान्य ? कांग्रेस से राजेश दीक्षित हो सकते है चेयरमैन उम्मीदवार !

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना का मंडलायुक्त पर हमला, स्वास्थ कर्मचारियों की कमी,54 नये पाजटिव

City News Uttar Pradesh

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

City News Uttar Pradesh

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़