- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला कारागार में यहां माफिया मुख्तार अंसारी की मदद करने के मामले में जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा पर गाज गिर गई है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वर्तमान में उनकी तैनाती सुल्तानपुर जेल में थी। जानकारी के मुताबिक बांदा जेल में तैनाती के दौरान वीरेंद्र कुमार वर्मा मुख्तार अंसारी की मदद कर रहे थे। डीआईजी जेल प्रयागराज की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने जेलर वीरेंद्र वर्मा को सस्पेंड किया है।

आरोप है कि वीरेंद्र वर्मा जेल में अपनी ड्यूटी के दौरान मुख्तार अंसारी से मिलाई कराने और उसके लोगों के द्वारा भेजी गई चीजों को पहुंचाते थे। वहीं, पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। बाराबंकी के एमपी-एमएलए कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों की बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पेशी हुई थी। गवाही के दौरान मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी कार्यवाही पर खुद नजर रखे हुए था और अपने वकीलों से सलाह-मशविरा कर मुख्य गवाह को जिरह में घेरने की कोशिश करता रहा। माफिया मुख्तार अंसारी अप्रैल 2021 से बांदा जेल में बंद है।

पिछले महीने मुख्तार अंसारी को वाराणसी की एमपी, एमएलए कोर्ट ने 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जैसे ही कोर्ट ने मुख्तार को दोषी करार दिया, उसकी बेचैनी बढ़ गई।उसके चेहरे पर तनाव देखने को मिला था। इधर मंडल कारागार में भी वह घूरती निगाहों की सतर्कता में है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
