City News Uttar Pradesh
दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी
उत्तर प्रदेश

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी

दीपावली विज्ञापन - प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक बांदा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर हुई आतिशबाजी की धुंध और ठंड के चलते पिछले कुछ दिन में सांस के रोगी बढ़े हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 35 से 40 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में भी पर्व के बाद करीब 10-12 मरीज पहुंच रहे हैं। दम फूलने से उन्हें ऑक्सीजन और इन्हलाइजेर दिया जा रहा है।

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी
After Diwali, respiratory patients increased three times compared to last year

जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में 1069 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान फिजीशियन के कक्षों के बाहर मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। इनमें लगभग पांच फीसदी मरीज दम फूलने वाले शामिल रहे। फिजीशियन की ओपीडी में 37 मरीज इलाज को पहुंचे तो सभी सांस रोगी थे, जिन्हें दीपावली के बाद धुआं की धुंध व सर्दी की वजह से अस्थमा की शिकायत बढ़ गयी है।


पिछले वर्ष दीपावली के बाद जिला अस्पताल में महज 10-15 मरीज इलाज कराने आ रहे थे। वहीं इस बार इन बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है। उधर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में के ओपीडी में 939 मरीज इलाज कराने आये। इनमें लगभग 12 मरीज सांस के थे। उन्हें इलाज के बाद दवा थमा कर चलता कर दिया गया।

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी
After Diwali, respiratory patients increased three times compared to last year

जिला अस्पताल में फिजीशियन फिजीशियन प्रदीप गुप्ता और मेडिकल कालेज में डॉ. करण राजपूत ने मरीजों की जांच कर दवाएं लिखी। ट्रॉमा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीज बढ़ जाते हैं। उनके लिए धुआं और धुंध खतरनाक होता है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। दवा लेते रहें। इन्हेलर साथ में रखें। धूल, धुआं व धुंध से बचें। अपने मन से दवा न करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

विकास ठप: जीवन रेखा बनी कच्ची पगडंडी, प्रशासन पर सवाल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे “साकार”: बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पत्नी के चुनाव हारने से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों से की मारपीट, पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही …

डीएम आनंद सिंह की पत्नी की सलाह, परिवार नियोजन करे खुशहाल …

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

ब्रेकिंग न्यूज़