City News Uttar Pradesh
बांदा में गजब हो गया : युवतियों नें लाठी युद्ध कौशल में पुरुषों को पछाड़ा
उत्तर प्रदेश

बांदा में गजब हो गया : युवतियों नें लाठी युद्ध कौशल में पुरुषों को पछाड़ा

विज्ञापन दीपावली - सुनील पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की वीरांगनओं नें वीरता में लाठी युद्ध की निपुणता दिखाई। हैरत अंगेज कर देने वाला जलवा पेश किया। दीपावली महोत्सव पर दिवारी खेलने में प्रतिभाग कर युद्ध कौशल का नजारा पेश किया। लाल रंग की ड्रेस में सजी युवतियों के हाथों में लाठी वीरता का एहसास करा गई। युवतियों नें आपस में ही नहीं पुरुषों से भी लाठी युद्ध का संचालन किया। शहर में चौराहे में दिवारी खेल में युवतियों की चटकती लाठियों को देखकर राहगीर तक ठिठक गए।

बांदा में गजब हो गया : युवतियों नें लाठी युद्ध कौशल में पुरुषों को पछाड़ा
Amazing happened in Banda: Girls defeated men in stick fighting skills.

लाठी चलाने का अद्भुत प्रदर्शन देखकर हर कोई सराहना के लिये बाध्य हो गया। दीपावली के मौके पर द्वापर युग की यदुवंशी परंपरा दिवारी नृत्य का आयोजन जनपद में हर जगह देखने को मिलता है। लेकिन इसमें अभी तक जहां सिर्फ पुरुष ही दिवारी कला का प्रदर्शन करते आए हैं, वहीं इस बार युवतियों ने भी पुरुषों के साथ लाठी भांज कर दिवारी कौशल का पद्माकर चौराहे में अद्भुत प्रदर्शन किया।

बांदा में गजब हो गया : युवतियों नें लाठी युद्ध कौशल में पुरुषों को पछाड़ा
Amazing happened in Banda: Girls defeated men in stick fighting skills.

जिसे देखकर हर कोई ठिठक गया। ढाई दर्जन पुरुषों के साथ एक दर्जन युतियां लाल रंग की ड्रेस में लाठियां लहराती नजर आई। उनके हाथों से चटक रहीं लाठियां देखकर हर कोई दंग रह गया। जैसे-जैसे ढोल व नंगड़िया की आवाज बढ़ रही थी वैसे वैसे उनकी लाठियों की तड़तड़ाहट सुनाई पड़ रही थी। दिवारी कौशल में बिजली की तरह तेजी से चलती लाठियां पुरुषों को रण से पीछे हटने को बाध्य कर दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

आतंकी संगठन ने दी अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

विधायक विशंभर का सरकार पर ‘तीखा’ प्रहार: कहा ‘गद्दी छोड़ो’ की पटकथा है यह ‘बजट’

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘जागते रहो’ अभियान की शुरुआत, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ उठी आवाज

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की गांव में ऐतिहसिक पारी, 35 लोगों को पहुंचा दिया यमलोक, हड़कंप ! …

ब्रेकिंग न्यूज़