28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मुसीबत बना बांदा में आतिशबाजी का कचरा: सफाई के लिये जिम्मेदार लापरवाह
उत्तर प्रदेश

मुसीबत बना बांदा में आतिशबाजी का कचरा: सफाई के लिये जिम्मेदार लापरवाह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली के बाद जिले में स्वच्छता अभियान धड़ाम है। शहर हो या गांव की गलियां आतिशबाजी के कचरे से पटे हैं। गलियों में लगा कचरे का ढेर बीमारियों को दावत दे रहा है। नगर पालिका और गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी पर्व के बाद झाड़ू उठाने से परहेज कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी सफाई में रुचि नहीं ले रहे हैं।

मुसीबत बना बांदा में आतिशबाजी का कचरा: सफाई के लिये जिम्मेदार लापरवाह
Fireworks waste becomes a problem in Banda: Those responsible for cleaning are careless

दीपावली और धनतेरस पर्व के पहले जिले में स्वच्छ भारत मिशन ने जोर पकड़ा तो अधिकारियों ने भी झाड़ू उठाकर वाहवाही लूटी, लेकिन पर्व के बाद अब अधिकारी भी चुप हैं। सफाई कर्मचारी पूरी तरह लापरवाह हैं। नगर पालिका में करीब साढ़े चार सौ सफाई कर्मचारी हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में तैनात सात-सात कर्मचारियों को हर माह वेतन दिया जा रहा है, लेकिन तीन दिन से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।

मुसीबत बना बांदा में आतिशबाजी का कचरा: सफाई के लिये जिम्मेदार लापरवाह
Fireworks waste becomes a problem in Banda: Those responsible for cleaning are careless

आतिशबाजी और पटाखों का कचरा नालियों व गलियों में अटा पड़ा है। अलीगंज, छोटी बाजार, कालूकुआं, केवटरा केन रोड, गायत्री नगर और छोटी बाजार में हर गली में पटाखों का कचरा बीमारियों को दावत दे रहा है। अधजले पटाखों से बच्चों के जलने और हादसे का खतरा है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी बेपरवाह हैं।

उधर, गांवों में भी चुनावी बयार के चलते सफाई व्यवस्था नजरंदाज है।हफ्तों से गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू नहीं लगी। नालियां आतिशबाजी के कचरे से पटी हैं। घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्राम पंचायत विभाग से जिले में करीब साढ़े सात सौ सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन ये सफाई में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रधानों का चार्ज हटते ही सफाई कर्मचारी झाड़ू उठाने से परहेज कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

जानदार अधिकारी राकेश जैन नें दिया परिणाम शानदार: पीएम शहरी आवास नें बनाया कीर्तिमान

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की रणनीति : बांदा चार लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से लहर- लहर फहरे

City News Uttar Pradesh

आयुक्त एवं डीएम नें ली बलैयां: वोटिंग बढ़ाने वाले 115 बीएलओ की हुई “गुदरवाह”

City News Uttar Pradesh

बांदा : खिड़की पर मोबाइल फोन रख फेसबुक लाइव करते हुए महिला ने दी थी जान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़