- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में ब्लाकवार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केन्द्रो पर सख्त व्यवस्था के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। जिले के सभी आठ ब्लाकों में 17 मतदान केंद्र संवेदनशील, 48 अति संवेदनशील और 38 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में हैं।

इनमें बड़ोखर खुर्द में तीन संवेदनशील, छह अति संवेदनशील और तीन केंद्र अति संवेदनशील प्लस में रखे गए हैं। नरैनी ब्लाक में तीन संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील व एक अति संवेदनशील प्लस हैं। इसी तरह तिंदवारी ब्लाक में क्रमश: दो, पांच, छह और महुआ ब्लाक में दो संवेदनशील, तीन अति संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील प्लस हैं।

जसपुरा ब्लाक में चार संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील, कमासिन ब्लाक में तीन संवेदनशील, दो अति संवेदनशील और छह अति संवेदनशील प्लस और बबेरू ब्लाक में छह संवेदनशील व चार अति संवेदनशील प्लस, बिसंडा ब्लाक में छह अति संवेदनशील व चार अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल हैं। इन केंद्रों में प्रशासन की पैनी निगाह है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
