City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, 969 मतदान केंद्रों पर मतदान कल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के लिए बुधवार (28 अप्रैल) को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। एक दिन पूर्व अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर लीं। 969 मतदान केंद्रों में 2025 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों का जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मंगलवार को जायजा लिया। पूरे जिले में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा।


बुंदेलखंड के बांदा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) को मतदान संपन्न होगा। 469 ग्राम प्रधान पद पर 6,248, 30 जिला पंचायत सदस्य पद में 543 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750 पदों में 3,097 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 6153 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1,647 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार से कड़ी सुरक्षा के बीच कई पदों के मतपत्र प्रत्येक विकास खंडों में भेजे गए। इनकों बाक्स में बंद कर वाहनों से पहुंचाया गया। उधर, ब्लाक कार्यालयों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।


आठों ब्लाकों से कुल 2025 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। नरैनी ब्लाक के 347 मतदान स्थलों के लिए राजकुमार इंटर कालेज से, बड़ोखर खुर्द के 257 मतदेय स्थलों के लिए राजा देवी डिग्री कालेज से, तिंदवारी ब्लाक के 240 मतदेय स्थलों के लिए सत्यनारायण इंटर कालेज से, महुआ ब्लाक के 278 मतदेय स्थलों को ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज गिरवां से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जसपुरा ब्लाक के 165 मतदान स्थलों के लिए मधुसूदन दास इंटर कालेज, कमासिन के 230 मतदान स्थलों के लिए पंडित केदारनाथ इंटर कालेज, बबेरू के 270 मतदान स्थलों के लिए जेपी शर्मा इंटर कालेज और बिंसडा ब्लाक के 238 मतदान स्थलों के लिए आदर्श इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित

City News Uttar Pradesh

सपा ने जन समस्याओं को लेकर भरी हुंकार: प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

City News Uttar Pradesh

Banda :बांदा: रेलवे स्टेशन में जान और शान से फहरेगा 105 फिट का तिरंगा,झंडे में खर्च होगें 25 लाख..

City News Uttar Pradesh

बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

ब्रेकिंग न्यूज़