26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गोवंसो की सुरक्षा बनी, मुंगेरी लाल का सपना, जरूरत के मुताबिक बजट नहीं दे रही सरकार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । सरकार गोवंसो की सुरक्षा के लिये परेशान है। पर उसकी यह योजना स्वयं की ही कमी से मुंगेरी लाल के सपने की कहावत चरितार्थ कर रही हैं। गौसालाओ के लिये बजट नहीं मिल रहा। जो आवंटन मिला वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं।
बुंदेलखंड की प्रमुख समस्या अन्ना प्रथा के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया गया। इन गोशालाओं के संचालन व गोवंशों के भरण-पोषण के लिए शासन से 12 करोड़ की धनराशि की मांग की लेकिन शासन की ओर से एक करोड़ 20 लाख रुपये ही निर्गत किए गए। जबकि अक्टूबर में भी करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। इन सब के बाद अब भी गोशालाओं के लिए नौ करोड़ की रुपये की दरकार है।


बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जिससे सर्वाधिक नुकसान कृषि क्षेत्र को पहुंचता है। वहीं सड़कों में विचरण से आवागमन भी प्रभावित होता है। समस्या से निपटने के लिए सरकारी स्तर से कई योजनाओं का संचालन कर इससे निजात पाने की मुहिम चलायी जा रही है। बांदा जनपद में मौजूदा समय कुल 209 गोशाला संचालित हैं। इनमें 13 स्थाई शेष अस्थाई गोशाला हैं। इनमें लगभग 12 हजार गोवंश संरक्षित है और इनके भरण-पोषण में तकरीबन तीन करोड़ रुपये का खर्च प्रतिमाह आ रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की स्थिति को देखें तो अब तक बकाया करीब 12 करोड़ पहुंच चुका है। इसके एवज में अक्टूबर माह में एक करोड़ 50 लाख एवं हाल ही में एक करोड़ 20 लाख की धनराशि शासन द्वारा जनपद को दी गई है। लेकिन अभी भी 9 करोड़ से अधिक की धनराशि की दरकार विभाग को है। यूं तो सभी ब्लाकों में स्थाई व अस्थाई गोशालाएं चल रही हैं लेकिन कमासिन व बबेरू क्षेत्र में इनकी संख्या सर्वाधिक है। कई गोशालाओं का संचालन एनजीओ कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव धीर ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष दो करोड़ 70 लाख रुपये मिले हैं। जिससे गोवंश का भरण-पोषण किया जा रहा है।

 

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन द्वारा मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा, ई-लाटरी होगी चयन प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल

इज्जत के नाम पर बेटी का कत्ल : ऑनर किलिंग में मां-बाप और नाना गिरफ्तार, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

सरकारी सिस्टम बना तमाशा : सरकार वादों में व्यस्त, मज़दूर भूख और पलायन में पस्त !

City News Uttar Pradesh

रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़