29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : टापटेन बदमाश ने पुलिस टीम पर किया हमला, वाहन किए क्षतिग्रस्त…

– तिंदवारी थाने के जौहरपुर के मजरा लंकापुरी में शनिवार रात हुई घटना

– हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी पुलिस, मौके से भागा, भाई-बहन गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए चैकी प्रभारी बेंदा व उनके हमराहियों पर शनिवार की रात को परिजनों ने हमला कर दिया। लाठी और डंडों से जमकर वार किए। गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर पुलिस वहां से भागी। बाद में पहुंची फोर्स ने हिस्ट्रीशीटर के भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया जाता है कि हिस्ट्रीशीटर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था।

शनिवार को देर रात लंकापुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर मकरजध्वज सिंह पुत्र मुलायम सिंह शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। सूचना पाकर बेंदा चैकी प्रभारी रोशन गुप्ता हमराहियों के साथ लंकापुरी जा पहुंचे। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे मकरजध्वज को दबोच लिया और चैकी लेकर जाने लगे। इसी बीच आरोपी की बहन सविता व पिता मुलायम सिंह, भाई सोनू सिंह, अजयपाल सिंह, राजा सिंह, सुखबीर सिंह पुत्रगण मुलायम सिंह, चचेरा भाई पंचम सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलदेव सिंह आदि लाठी डंडे से लैस होकर आए और चैकी प्रभारी रोशन गुप्ता समेत पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वाहनों को भी तोड़ दिया और मकरजध्वज सिंह को छुड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मी और मकरध्वज सिंह के परिजनों में जमकर मारपीट हुई। किसी तरह से पुलिस कर्मी अपनी बाइकें छोड़ जान बचाकर भाग निकले। इस घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाइकों की हेडलाइटें तोड़ दी गईं। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ सदर अजय भदौरिया सहित प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन, एसआई नौशाद खान, कुरसेजा चैकी प्रभारी हरिशरण सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर मकरजध्वज सिंह समेत सभी लोग भाग निकले। पुलिस सविता सिंह पुत्री मुलायम सिंह व अजयपाल सिंह पुत्र मुलायम सिंह को ही पकड़ पाई। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि बेंदा चैकी प्रभारी रोशन गुप्ता की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर मकरध्वज सिंह समेत उसके पिता मुलायम सिंह पुत्र ओझा सिंह बहन सविता पुत्री मुलायम सिंह व भाई सोनू सिंह, अजयपाल सिंह राजा सिंह, सुखबीर सिंह पुत्रगण मुलायम सिंह एवं पंचम सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलदेव सिंह निवासी लंका पुरी जौहरपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 186, 332, 353, 504, 506 पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस पर हमले में शामिल मकरजध्वज सिंह की बहन सविता और भाई अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष हमलावरों की तलाश की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

मस्जिद निर्माण विवाद : डीएम दीपा रंजन नें गठित की जांच कमेटी

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की अपील: “दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

झांसी- मीरजापुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़