City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : युवक के लिए जानलेवा हो गई दोस्तों संग हंसी- मजाक, खेल- खेल में निगल गया जिंदा मछली, तड़प- तड़प कर हुई मौत
उत्तर प्रदेश

युवक के लिए जानलेवा हो गई दोस्तों संग हंसी- मजाक, खेल- खेल में निगल गया जिंदा मछली, तड़प- तड़प कर हुई मौत

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

चित्रकूट। कभी-कभी हंसी-मजाक में किया गया खेल भी जानलेवा हो जाता है। ऐसी ही घटना मानिकपुर के सुअर गढ़ा मजरा चुरेह केशरुवा में सामने आई है। यहां भरोसा बांध में साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक ने जिंदा मछली मुंह में फंसा ली और हंसी आते ही निगल गया। घरवालों की लापरवाही में उसकी रात भर तड़पकर जान चली गई।

चित्रकूट : युवक के लिए जानलेवा हो गई दोस्तों संग हंसी- मजाक, खेल- खेल में निगल गया जिंदा मछली, तड़प- तड़प कर हुई मौत
Chitrakoot: Laughter with friends became life-threatening for the young man, a live fish swallowed in the game, died in agony.

मानिकपुर के सुअर गढ़ा मजरा चुरेह केशरुवा में 18 वर्षीय शंकर कोल को हंसी-ठिठोली करना जानलेवा साबित हो गया। दोस्तों के साथ वह रविवार की शाम भरोसा बांध पर मछली पकड़ने गया था। यहां मछली पकड़ने के बाद उसने जिंदा मछली को मुंह में दबा लिया। मछली का अगला भाग मुंह के अंदर और पूंछ बाहर हिल रही थी। यह देख सभी दोस्त ठहाका लगाने लगे तो शंकर को भी हंसी आ गई। हंसी आते ही दांतों के बीच दबी मछली वह निगल गया। उसके मछली निगलने के बाद भी दोस्त हंसी ठिठोली कर रहे थे लेकिन अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। जानकारी होने पर घरवाले और दोस्त उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों को पूरी बात बताई।


सीएचसी के चिकित्सकों ने मछली को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसपर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात को स्वजन उसे जिला अस्पताल नहीं ले गए और वापस घर ले आए। घरवालों ने ओझा को बुलाकर झाड़ फूंक शुरू कर दी और शंकर रात भर दर्द से तड़पता रहा। सोमवार की सुबह शंकर ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होने पर ओझा भी मौका पाकर भाग निकला। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पिता राजू कोल का कहना है कि शंकर घर से बाजार सामान लेने गया था। रास्ते में भरोसा बांध पड़ता है, जहां पर दोस्तों को मछली पकड़ते देखकर वह भी पहुंच गया था।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धरती माता का भूगर्भ होगा “तर” साढ़े चालिस करोड़ “कोख” पर हो रहे खर्च ! …

भाजपा मार्च में भी मनायेगी होली ! खुशियों का उड़ेगा रंग औऱ गुलाल, बटेंगी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh

जिला कांग्रेस नें अनोखे अंदाज में मनाया संविधान दिवस : प्रतियां भी बांटी

City News Uttar Pradesh

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

Banda : पंचायत चुनाव ,प्रत्याशियों के लिये खर्च जस का तस …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़