![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले से एक दिल को चीर देने वाली दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के पथराहा गांव में बुधवार की सुबह तीन साल का मासूम कृष्णा, अपनी मां के कहने पर मात्र दो सौ मीटर दूर सामान लेने निकला था, लेकिन वह कभी लौटकर नहीं आया।

दुकान के सामने बैठे पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने पहले उसे गिराया,फिर जमीन पर घसीटा। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे नोच डाला। बच्चा चीखता रहा, तड़पता रहा लेकिन तब तक कोई पहुंच पाता, बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित पिता पंकज कुशवाहा ने बताया कि बेटा कृष्णा (3 वर्ष) रोज़ की तरह किराना सामान लेने पास की दुकान गया था। उसी रास्ते पर बैठे आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। पहले भौंकना शुरू किया और फिर अचानक हमला कर दिया।

बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लाठियों से कुत्तों को भगाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शरीर का अधिकांश हिस्सा खून से लथपथ था। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और घावों के कारण डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता की आंखों में गुस्सा और गहरा शोक दोनों हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मौन और निष्क्रिय है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
