27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के एडेड स्कूलों की जल्द बदलेगी सूरत : योगी सरकार खर्च करेगी 200 करोड़
उत्तर प्रदेश

यूपी के एडेड स्कूलों की जल्द बदलेगी सूरत : योगी सरकार खर्च करेगी 200 करोड़

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों की सूरत संवारने पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2023-24 में जर्जर स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार करने के लिए योगी सरकार यह धनराशि खर्च करेगी। आपरेशन कायाकल्प के दूसरे चरण में माध्यमिक स्कूलों को चमकाने की कवायद शुरू की जाएगी।

यूपी के एडेड स्कूलों की जल्द बदलेगी सूरत : योगी सरकार खर्च करेगी 200 करोड़
Aided schools of UP will soon change face: Yogi government will spend 200 crores

– पहली बार दी जाएगी आर्थिक मदद

परिषदीय स्कूलों की तरह ही इन स्कूलों के भवनों की मरम्मत के साथ-साथ भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने पर पूरा जोर दिया जाएगा। धन की कमी के कारण एडेड माध्यमिक स्कूलों के भवन काफी जर्जर हो गए हैं। प्रबंधतंत्र के पास इनकी मरम्मत के लिए पर्याप्त धन नहीं है। अभी तक सिर्फ शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन के अलावा राज्य सरकार इन स्कूलों को कोई आर्थिक मदद नहीं देती थी। यह पहली बार आर्थिक मदद दी जा रही है।

addकुल 4,512 एडेड माध्यमिक स्कूलों में से ऐसे स्कूल जिनके भवन काफी जर्जर हैं, उनकी पहले चरण में इस वर्ष मरम्मत की जाएगी। स्कूल भवन की मरम्मत में आने वाले कुल खर्च में से 75 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार खर्च करेगी और 25 प्रतिशत धनराशि प्रबंधतंत्र को खर्च करनी होगी। प्रबंध समिति सर्वप्रथम अपनी बैठक कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। निर्माण कार्य के लिए धनराशि का तीन चरणों में भुगतान किया जाएगा। पहले व दूसरे चरण में 40-40 और तीसरे चरण में 20 प्रतिशत धनराशि दी जाएगी। निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्नदाता सम्मान समारोह: जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें उन्नति खेती पर दिया जोर !

City News Uttar Pradesh

बांदा में नौकरशाही बेलगाम: एमएलसी नें लगाई फटकार, अधिकारियों नें मांगी क्षमा

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा बाखबर हों: यूपी के कोलवल रायपुर खदान की बालू केन से लूट रहे एमपी के दबंग

City News Uttar Pradesh

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़