26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान
उत्तर प्रदेश

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर। “मरने का शौक हो, तो कातिल नहीं मिलता”। यह स्टेटस लगाकर युवक ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन फंदे से उतारकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामला हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां कस्बे के बांकी मार्ग निवासी जय सिंह खंगार के पुत्र विकास खंगार (25) ने अपने इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाया “कि मरने का शौक हो, तो कातिल नहीं मिलता” है। इसके बाद सोमवार सुबह घर में ही फंदा लगा लिया।

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान
If you are fond of dying, you will not find a murderer: a young man gave his life by posting a status on Instagram

मंझले भाई आकाश ने बड़े भाई को फंदा पर झूलता देखकर छोटे भाई सौरभ को सूचित किया और बहन स्वाति की मदद से फंदा से उतारकर अस्पताल लाए। यहां पर उसे डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। चर्चा है कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई

लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने की सेक्टर बुढ़ौली व करहुली के बूथों की समीक्षा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़