- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ की तैयारियों व जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए राहत व बचाव कार्य की तैयारी व सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी अपनी कार्य योजना विगत वर्षो में आई बाढ़ के अनुभव के आधार पर तैयार कर लें ताकि जिले में अचानक बाढ़ भी आ जाती है तो तत्काल पीड़ितों को राहत एवं सहायता प्रदान की जा सके।

राज्य मंत्री निषाद नें कहा की संबंधित विभागीय अधिकारी उन गांवों का दौरा एवं गांव वालों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य करें। सभी बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था के साथ-साथ बरसात के दिनों में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए तथा बाढ़ के दौरान सर्पदंश से बचाव के लिए एंटी वेनम सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

पशुओं को चारे की कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए भूसे का इंतजाम कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए कराये गये कार्यो की भी समीक्षा की। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि बरसात एवं बाढ़ के मद्देनजर यदि कहीं मरम्मत कार्य कराया जाना है उसे तत्काल कराकर पूरा किया जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
