- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश : अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार बड़ी तैयारी कर रही है।परिवहन विभाग ने भी विशेष कार्ययोजना बनाई है। राम भक्तों के उत्साह को देखते हुए योगी सरकार ने यात्रियों के सफर को सुखद बनाने की तैयारी की है। सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भव्य कार्यक्रम को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की है। 22 जनवरी तक सभी बसों में राम भजन बजाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम योगी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़ी बैठक की थी। इसमें अयोध्या के मंदिरों में 14 जनवरी से 24 मार्च 2024 तक रामायण, रामचरित मानस का पाठ, सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन के कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए गये हैं। परिवहन विभाग ने सभी यात्री वाहनों में एवं बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं। बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाएंगे।

भगवान राम से जुड़े भजनों में प्रसिद्ध कलाकारों के भजनों के साथ-साथ आज के भजनों एवं गीतों को भी बजाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है। इसके माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में लोगों के बीच रामोत्सव को लेकर उत्सुकता पैदा करना है, ताकि हर जन सामान्य इस कार्यक्रम से किसी न किसी रूप में जुड़ सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
