City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी बढ़ी : बढ़ाये गये बंदी रक्षक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध गैंगस्टर एवं माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी और कड़ी करने का इंतजाम शासन ने कर दिया है। 3600 बंदीरक्षकों की भर्ती के बाद प्रदेश भर की जेलों में जहां खाली पद भरे गए हैं, वहीं बांदा मंडल कारागार में स्वीकृत पदों से भी अधिक बंदीरक्षक आवंटित किए गए हैं। यहां 23 अतिरिक्त बंदीरक्षक मिले हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक अब मुख्तार की निगरानी में बंदीरक्षकों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।


माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर मंडल कारागार की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। कारागार के लिए 52 नए बंदीरक्षकों का आवंटन किया गया है। मुख्तार को छह अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से मंडल कारागार स्थानांतरित किया गया था। उसे यहां लाने के साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। जेल में लगाए गए 48 कैमरों में से 13 कैमरे मुख्तार की बैरक की गतिविधियों को कैद कर रहे हैं। यहां 50 फीसद से ज्यादा बंदीरक्षकों के पद रिक्त थे। 53 पदों के मुकाबले 24 की उपलब्धता थी। इसमें 12 बंदीरक्षक अकेले मुख्तार की ही निगरानी में लगाए गए हैं। अब कारागार निदेशालय ने वर्ष 2018-19 में नए भर्ती हुए बंदीरक्षकों की तैनाती का आवंटन किया है।

माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी बढ़ी : बढ़ाये गये बंदी रक्षक

मंडल कारागार को एक साथ 45 पुरुष और सात महिला, कुल 52 बंदीरक्षक दिए गए हैं। अब कारागार में पद खाली होने की कमी नहीं खलेगी। बंदीरक्षकों पर भी ड्यूटी का अतिरिक्त भार नहीं रहेगा। वे पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर सकेंगे। माफिया मुख्तार की सुरक्षा को लेकर और सतर्कता रहेगी।


जेलर पीके त्रिपाठी का कहना है कि नए बंदी रक्षकों के मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। नियुक्ति पत्र मिलते ही तैनाती शुरू हो जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें शिक्षण संस्थाओं की वाहन व्यवस्था पर उठाये सवाल

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव : साजिशन अपराधों में फंसाने को महिलाओं को बनाने लगे हथियार !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की पहली निजी स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ शुरू

Banda : डीएम आनंद सिंह नें की समीक्षा, ऑक्सीजन सिलिडर की न हो कमी, जारी रहे सैनिटाइजेशन …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: महिला विधेयक नारी उत्थान में साबित होगा मील का पत्थर

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़