25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अन्ना गौवंसो नें जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। इनको गौशालाओं में रखने के फ़र्जी आंकड़े संबंधित अधिकारियों की गले की फांस बन गये हैं। हजारों की संख्या में गौवंश भूख -प्यास से तड़पते सड़कों, खेतों, खलिहानों में विचरण कर रहे हैं। हालत यह हैं कि यह गौवंश तडपकर जान लें रहे हैं और तड़प कर जान दें भी रहे हैं। प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की जान सांसत में पड़ गई हैं। वह प्रधानों से गिडगिड़ा रहे हैं।

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग
District administration lost its senses: Animal Husbandry Department kept pleading

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई अन्ना पशुओं को संरक्षित करने का दिया वक्त पूरा हो गया। पर के बड़ी संख्या में अन्ना पशु सड़कों पर भूखे -प्यासे विचरण कर रहे हैं। कुछ गोशालाओं में लक्ष्य से ज्यादा मवेशी बंद हैं। उनके चारा-भूसा और पानी समेत अन्य सुविधाओं के लिए जिम्मेदारों को खासी मशक्कत करना पड़ रही है। ग्राम पंचायतों में गोशाला संचालन में बजट आड़े आने की बात कही जाती है।

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग
District administration lost its senses: Animal Husbandry Department kept pleading

गोशालाओं से पशुओं को यह कहकर छुट्टा कर दिया गया कि चारा-भूसा का इंतजाम न होने से मवेशी भूख से जूझेंगे। आलम यह है कि गांव तो दूर शहर की सड़कों पर भी अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी है। सीएम नें जमीनी हकीकत जानने के लिये नोडल अधिकारी भेजा है, जो आकड़ों और सच्चाई को देख हैरान है। सात अप्रैल को शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।


दूसरी ओर शासन को गोशालाओं में शत प्रतिशत गोवंशों के संरक्षण की रिपोर्ट भेजने वाले पशुपालन विभाग के अधिकारी सकते में है। पशुपालन विभाग के अधिकारी गुरुवार को सारा दिन गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराने में जुटे रहे। प्रधानों से निवेदन करते रहे कि उनके लिए दो दिन को अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कर ले। बजट नहीं तो उधार लेकर गोशालाओं में चारा भूसा व पानी की व्यवस्था करवा दें। आपका यह उपकार जिंदगी भर न भूलेंगें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की स्वास्थ्य सेवाओं पर डिप्टी सीएम तल्ख वार्ता: बोले- घोषणा को करें सार्थक

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की ‘पहल’ से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा ‘पक्का’ संपर्क मार्ग

City News Uttar Pradesh Desk

गुलाबी सर्दी रूठ गई, लग गया ब्रेक : जलवायु परिवर्तन से बदलाव

City News Uttar Pradesh

बांदा पंडित जेएन कॉलेज के प्रवक्ता की बस से कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़