City News Uttar Pradesh
'ट्रैफिक अपराधियों' पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 535 वाहनों का हुआ चालान, 5 गाड़ियां सीज
उत्तर प्रदेश

‘ट्रैफिक अपराधियों’ पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 535 वाहनों का हुआ चालान, 5 गाड़ियां सीज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे शहर में हड़कंप मच गया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बांदा में चले मेगा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कानून का ऐसा डंडा चला कि कुछ ही घंटों में 535 वाहनों के चालान काट दिए गए, जबकि 5 वाहनों को सीज कर मंडी समिति थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।

'ट्रैफिक अपराधियों' पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 535 वाहनों का हुआ चालान, 5 गाड़ियां सीजअभियान की कमान स्वयं अपर परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह ने संभाली। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक, आरटीओ, एआरटीओ, प्रवर्तन अधिकारियों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शहर की सड़कों पर उतरी। महोखर बाईपास चौराहे सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। नियम तोड़ने वालों को रोककर चालानी कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में कानून का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

'ट्रैफिक अपराधियों' पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 535 वाहनों का हुआ चालान, 5 गाड़ियां सीजचेकिंग के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना चल रहे वाहनों तथा अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ हुई। कई वाहन चालक कार्रवाई देखकर रास्ता बदलते नजर आए, लेकिन जांच टीम की पैनी निगाहों से कोई नहीं बच सका। अधिकारियों ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया और वाहन स्वामियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।

'ट्रैफिक अपराधियों' पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 535 वाहनों का हुआ चालान, 5 गाड़ियां सीजअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध नंबर प्लेट और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन हर चालक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी न केवल भारी जुर्माने का कारण बन सकती है, बल्कि एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां भी छीन सकती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण: कहा कमजोरों तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर दिया जोर, बोले-पानी की एक-एक बूंद बचाने का लें संकल्प

City News Uttar Pradesh

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हंसिया से भी किया वार, फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

Banda : मुख्तार अंसारी की हालत खराब, बाहुबली को सता रहे मच्छर, नजरें कमजोर, संक्रमित डॉक्टर ने किया चेकअप ! …

अंकित गुप्ता का अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह : नगर में बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़