- विनोद मिश्रा
बांदा। मुफ्त का राशन रूपी चंदन घिसने वालों के होश फाख्ता है। राशन कार्ड सरेंडर करने की होड़ सी मची है। दस हजार अपात्र मुफ्त में चंदन घिस रहे है जिनमे सत्यापन से पहले ही सताने लगा वसूली का डर, मंडल में ढाई हजार अपात्रों ने सौंप दिए राशन कार्ड सरेंडर कर दिये है। यह सिलसिला अभी जारी है।
सख्ती के चलते ढाई हजार से अधिक अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। अपात्रों को 20 मई तक स्वेच्छा से राशनकार्ड सरेंडर करने का मौका दिया गया है।

चित्रकूटधाम मंडल में सत्यापन से पहले ही ढाई हजार से ज्यादा अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। 21 मई से राशन कार्डों का सत्यापन होना है। अपात्र पाए जाने पर कार्ड धारक से अब तक लिए गए अनाज की रिकवरी होगी। प्रदेश सरकार ने अपात्रों को 20 मई तक की मोहलत देते हुए अपने राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा है। भरोसा दिलाया है कि अब तक लिए गए राशन की वसूली नहीं होगी।

इसके मद्देनजर मंडल के चारों जनपदों में अब तक 2690 अपात्रों ने अपने राशन कार्ड जिला पूर्ति विभाग के हवाले कर दिए हैं। प्रतिदिन करीब एक सौ से अधिक राशन कार्ड सरेंडर हो रहे हैं। उधर, विभाग ने 21 मई से राशन कार्डों के सत्यापन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों में ज्यादातर नौकरी पेशा, पेंशनर्स, बड़े व्यापारी, काश्तकार आदि हैं। आपूर्ति विभाग का मानना है कि मंडल में करीब 18 हजार अपात्र लोगों के पास राशन कार्ड हैं।

अपात्र उन्हें माना गया है जिनके पास चार पहिया वाहन, एसी, जनरेटर, 7.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, शहरी क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय तीन लाख, ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख, वेतन भोगी, पेंशनर्स, बाइक, पक्का मकान, रंगीन टीवी आदि। अपात्रों से 24 रुपये किलो ग्राम गेहूं, 32 रुपये किलो चावल और नमक, तेल, चना आदि की रिकवरी बाजार मूल्य पर की जाएगी।सत्यापन की कार्रवाई को तीन दिन शेष है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
