City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन... जानिए क्या रहेगी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन… जानिए क्या रहेगी व्यवस्था

 

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से 24 घंटे पहले यानी शनिवार से ही शहर में यातायात डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अगर आप शनिवार और रविवार को घर से निकल रहे हैं तो यह जरूर देख लें कि कहीं आपके रास्ते में डायवर्जन तो लागू नहीं है। डायवर्जन का असर मुख्यरूप से नौबस्ता से हमीरपुर रोड पर दिखाई देगा। कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक यह डायवर्जन शनिवार, 19 फरवरी की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक और 20 फरवरी, रविवार को दोपहर दो बजे से सभी पोलिंग पार्टियों के वापस आने तक लागू रहेगा।

यह है डायवर्जन

– घाटमपुर चौराहा से नौबस्ता चौराहा की ओर कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। घाटमपुर चौराहा से नौबस्ता की ओर आने वाले भारी वाहन घाटमपुर चौराहा से मूसानगर एवं चौडगरा की ओर जा सकेंगे।
– नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की ओर कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की ओर आने वाले भारी वाहन नौबस्ता चौराहा से बर्रा बाईपास होते हुए कानपुर देहात की ओर तथा रामादेवी चौराहा से इलाहाबाद/लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
– रमईपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन नौबस्ता मंडी समिति (कानपुर नगर) की ओर नहीं आ सकेगा। ऐसे सभी वाहनों को पतारा रोड एवं घाटमपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा।
– फायर सर्विस/एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक औषधियों से संबंधित वाहनों पर उक्त डायवर्जन आदेश लागू नहीं होगा।
– नौबस्ता चौराहा से हमीरपुर रोड, घाटमपुर की ओर एवं घाटमपुर से नौबस्ता चौराहा की ओर चलने वाले हल्के वाहनों को भी आवश्यकतानुसार रोक-रोक कर पास कराया जायेगा।

यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन... जानिए क्या रहेगी व्यवस्था
UP Election 2022: Heavy vehicles will not go from Naubasta to Hamirpur Road for two days… know what will be the arrangement

बिधनू से नौबस्ता की ओर बैरियर

– नौबस्ता बिधनू सीमा पहाड़पुर चुंगी के पास
– हमीरपुर रोड पर समाधि पुलिया पर
नौबस्ता से बिधनू की ओर बैरियर
– एसजे कालेज पुलिया
– नौबस्ता बंबा चौराहा

– यहां रहेगी बैरियर व्यवस्था

विधान सभा चुनाव में पोलिंग पार्टिंग को रवाना करने और मतदात के बाद ईवीएम मशीनें जमा करने के दौरान बसों की आवाजाही गल्लामंडी में रहेगी। इस स्थिति में नौबस्ता-बिधनू सीमा से गल्लामंडी के बीच यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसके लिए कुछ-कुछ दूरी पर चार अलग-अलग बैरियर लगाए जाएंगे। जहां यातायात और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत सिंह खंगार की मूर्ति खंडित होने पर आक्रोश: मंत्री रामकेश एवं डीएम नें सुलझाया मामला

Banda : “दरोगा जी चोरी हो गई” थाने पहुंची फरियाद …

ISIS का आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस पर थी यूपी में धमाके की योजना, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है सबाउद्दीन

City News Uttar Pradesh

पुलिस के लिये मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव

City News Uttar Pradesh

हैवानियत: युवक ने टाफी खिलाने के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मवेशी बाड़े में घटना को दिया अंजाम

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

ब्रेकिंग न्यूज़