City News Uttar Pradesh
बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर
उत्तर प्रदेश

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में ‘गोलियों’ की गूंज, दो फर्जी ‘आतंकी’ हुए ढेर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा मंडलीय चिकित्सालय बुधवार को ‘रणभूमि’ में तब्दील हो गया। हर ओर भगदड़, गोलियों की आवाज, आग का धुआं और फिर आतंकियों के खिलाफ चला ऑपरेशन ये सब कुछ था एक सच्चाई के बेहद करीब पहुंचा प्रशासनिक अभ्यास, जिसे पुलिस ने मॉक ड्रिल का नाम दिया, लेकिन सन्देश साफ था “अगर बांदा पर खतरा मंडराया, तो पुलिस गोली से जवाब देगी !”

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

दोपहर करीब 12:10 बजे मण्डलीय चिकित्सालय में बम विस्फोट की सूचना मिली। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड, पुलिस फोर्स और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं।

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

सभी एजेंसियों ने मिलकर आग बुझाई, घायल मरीजों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल परिसर को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए दो आतंकियों को ढूंढ निकाला गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

घटनाक्रम को बेहद वास्तविक अंदाज में क्रिएट किया गया था, जिसमें करीब 9 ‘घायल’ मरीजों को मौके से निकाला गया और एम्बुलेंस से इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इस मॉक ड्रिल के जरिए बांदा पुलिस ने न सिर्फ अपनी तत्परता साबित की, बल्कि आम जनता को यह भी जताया कि अगर आतंक का साया इस ज़िले तक आया, तो हर मोर्चे पर जवाब देने को सिस्टम तैयार है।

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

इस दौरान जिलाधिकारी जे. रिभा और एसपी पलाश बंसल स्वयं मौके पर मौजूद रहे। हर कार्रवाई की मॉनिटरिंग की गई और संबंधित विभागों को स्पष्ट संदेश दिया गया “रफ्तार और समन्वय ही संकट की असली दवा है !”

बांदा अस्पताल बना ऑपरेशन ज़ोन: मॉक ड्रिल में 'गोलियों' की गूंज, दो फर्जी 'आतंकी' हुए ढेर

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि “ऐसी मॉक ड्रिल से हमारी ताकत और तत्परता दोनों का परीक्षण” होता है। आपदा कभी बता कर नहीं आती, अगर असली संकट आएगा, तो हमारी मशीनरी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘कौशल मिशन’ को बताया ‘गेमचेंजर’: युवाओं को मिला ‘रोजगार’ का मंच

पुनर्जीवित हुई चंद्रावल: ‘नाला’ बनी ‘धारा’ अब किसानों की जीवन रेखा !

City News Uttar Pradesh

गैंगरेप पीड़ित ‘दलित छात्रा’ की आत्महत्या से मचा हड़कंप: कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल ?

सरदार पटेल जयंती : डीएम अनुराग नें बताया उनकी कथनी-करनी …

City News Uttar Pradesh

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी अयोध्या में बोले: एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग

ब्रेकिंग न्यूज़