27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना में नाव दुर्घटना के बाद पुल निर्माण के अधूरे पन का जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। यमुना नदी पर मर्का से जनपद फतेहपुर के कौहन को जोड़ने वाले मर्काघाट पर डीएम सेतु निर्माण के अधिकारियों के साथ पहुंचे।

डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश
Inspection of bridge under construction at Marka Ghat by DM Anurag: Instructions to expedite work

निरीक्षण के समय उप परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम, अरूण कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उप परियोजना प्रबन्धक अरुण कुमार को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या को दोगुना करते हुये कार्य को गति दें।

डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश
Inspection of bridge under construction at Marka Ghat by DM Anurag: Instructions to expedite work

उप परियोजना प्रबन्धक नें बताया की यमुना नदी बबेरू-मर्का मार्ग पर मर्काघाट पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना वर्ष 2010-11 में स्वीकृत हुई थीं। 74 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 31 पिलर है जिसमें फतेहपुर की ओर 8 पिलर एवं बांदा की ओर 4 पिलर पर कार्य चल रहा है।

डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश
Inspection of bridge under construction at Marka Ghat by DM Anurag: Instructions to expedite work

जिलाधिकारी नें उप परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित किया कि सेतु के निर्माण कार्य में श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर कार्य में तेजी लाये तथा कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जाय। जहां-जहां पानी के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है उन स्थानों को छोड़कर शेष कार्य को पूर्ण करलें। उप परियोजना प्रबन्धक नें बताया कि परियोजना का कार्य पूर्ण होने की अवधि माह जून, 2024 है, परन्तु मार्च, 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 independence day (Sharad Mishra - Editor in Chief) City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक “लाजवाब”, गजब है यह बांदा का “लाल ” …

बांदा में बिजली के नहीं है अच्छे दिन : धड़ाम हो गई है पूरी संचालन व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

आइजी एसके भगत ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़