City News Uttar Pradesh
स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नें रविवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया। स्वयंसेवकों ने ”हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे”, संकट कैसा भी विकट घना, कर्त्तव्य नहीं छोड़ेंगे” भाव के साथ सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को राखी बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
Swayam Sevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival: resolved to connect everyone with love

संघ के छह राष्ट्रीय उत्सवों में रक्षाबंधन एक प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ ही बड़ी संख्या में समाज के अन्य वर्गों के लोग भी उत्सव में शामिल हुए।

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
Swayam Sevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival: resolved to connect everyone with love

इस मौके पर संघ विचारक एवं बजरंग दल केपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज को समृद्ध बनाने के लिए हिंदूओं को जागृत होना होगा। अखंड भारत की कल्पना फिर से साकार करनी होगी, इसके लिए प्रत्येक भारतीय को जुटना होगा।

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
Swayam Sevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival: resolved to connect everyone with love

भारत का पुराना वैभव पुन: लौटाने का संकल्प लेना होगा। तुष्टीकरण की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीतिज्ञों को बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी है।

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
Swayam Sevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival: resolved to connect everyone with love

पूर्व प्रधानाचार्य एवं संगठन में अति क्रियाशील रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि देश प्रदेश में वर्तमान हालात को देखते हुए सामाजिक समरता की बहुत जरूरत है। समाज के उत्थान के लिए विभिन्न वर्ग भले ही अलग अलग कार्य करें, लेकिन दुष्ट शक्तियों से मुकाबले के लिए सब एकजुट होकर जुटें।

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प
Swayam Sevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival: resolved to connect everyone with love

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चित्रकूट मंडल के निवृतमान आयुक्त दिनेश सिंह नें कहा की हमें अपनी संस्कृति का स्मरण करने के साथ ही उसे बढ़ावा देने के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर नगर कार्यवाह दिलीप, नगर संघ चालक रामनाथ श्रीवास्तव आदि नें भी संघ की नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 independence day (Sharad Mishra - Editor in Chief) City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह दे रहे मंत्र, कोरोना का कैसे हो अंत ! …

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

बिजली विभाग में कर्मचारियों को झटका: 55 साल के कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त

News : स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन है वे सच्चे अर्थ में राष्ट्र संत थे : इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें गोदभराई एवं अन्नप्राशन की निभाई रस्म: विकास का बताया सच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़