28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

  • मुफीद आलम

बबेरू। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदौली के मदरसा दारुल उलूम हश्मतुर्रजा़ ज़दीद में धूमधाम से स्वतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह छः बजे मदरसा स्टाफ व कमेटी के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक मौलाना मुहम्मद इदरीश कादरी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान पढ़ा गया। देशभक्ति गीत के कशीदे पढ़े गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना शमशीर ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा पढ़ कर की।

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Independence Day celebrated with pomp in Madrasa Jadid

मदरसा के अध्यापक कारी अब्दुल कुद्दूस ने भी वतन की शान में कसीदे पढ़े, मदरसा की छात्रा शहनाज़ ने हीरे जवाहरात न चाहत की बात कर पढ़ा इसके बाद मदरसा के बच्चे बच्चियों ने देश भक्ति नाटक पेश किया जिसमें मेरे प्यारे वतन तू सलामत रहे, काफ़ी सराहनीय रहा, सिदरा, नाजिया, शिफा समीर, तबरेज़, फिज़ा,माहिरा व मदरसा के अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Independence Day celebrated with pomp in Madrasa Jadid

प्रिंसिपल मौलाना नईमुद्दीन ने कहा कि हम सबको मिल जुलकर ये राष्ट्रीय पर्व मनाना चाहिए। संचालन अध्यापक गौस मुहम्मद ने किया। इस पूरे कार्यक्रम में प्रबंधक प्रधानाचार्य सहित कमेटी के उपप्रबंधक मुफीद आलम, अध्यक्ष भूरा भाई, कोषाध्यक्ष असलम सौदागर,व कमेटी के अन्य सदस्यों सहित मदरसा की अध्यापिका निशा बानो,आशना फातिमा, रहनुमा फातिमा सहित मदरसा का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : तेजी बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी …

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के परिवार की जन आशिर्वाद यात्रा : बनी आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की फिर ललकार: मैनपुरी में होगी सपा की ऐतिहासिक हार !

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित की पहल बनी मिसाल: अर्थियों के बांस बनें हरियाली की ढाल

City News Uttar Pradesh

संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़