24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश

हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन

विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और निखत की मुलाकात के मामले में चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को पुलिस जल्द जेल भेज सकती है। दोनों पर जेल में अब्बास अंसारी और निखत को अनाधिकृत रूप से मिलाने का आरोप है। डिप्टी जेलर चंद्रकला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन
Chitrakoot jail superintendent and jailer in custody: Big action in Abbas and Nikhat meeting case

बताते चलें कि चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर छापा डाला था। वहां से बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलते हुए उनकी पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज को पकड़ा था। निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत कई मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर: अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन
Chitrakoot jail superintendent and jailer in custody: Big action in Abbas and Nikhat meeting case

11 फरवरी को दोनों को जेल भेजा गया था। 17 फरवरी को दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अब दोनों जेल में हैं। इसी बीच 20 फरवरी को मददगार सपा नेता फराज खान व दूसरे नवनीत सचान को 24 फरवरी को पुलिस ने पकड़कर लखनऊ जेल भेजा है। इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व कई वार्डर कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। यह सब निलंबित भी चल रहे हैं। इसमें एक और नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का जुड़ा है। जिसे पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब नामजद 11 हो गए हैं। अब जांच टीम ने जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अबतक इस मामले में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन पर्व : बहनों नें भाईयों की कलाईयों को किया गुलजार, बांधा रक्षा सूत्र

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ने ‘संभाली कमान’: केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh

Banda : लंगड़ी व्यवस्था, खरीद केंद्रों में 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं डंप ! …

बांदा : स्वास्थ विभाग की लीला, मरने वाले को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज ! …

City News Uttar Pradesh

फिरोजाबाद : गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी …

ब्रेकिंग न्यूज़