City News Uttar Pradesh
केन -बेतवा लिंक परियोजना : अब "बोलेगी बम -बम डिगा डिगा "महके गी "फिजां"
उत्तर प्रदेश

केन -बेतवा लिंक परियोजना : अब “बोलेगी बम -बम डिगा डिगा “महके गी “फिजां”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन बेतवा लिंक परियोजना “अब बम -बम डिगा -डिगा”बोलेगी । इसके निर्माण साज -सज्जा की भीनी -भीनी सोंधी सुगंध फिजां में तैरने लगी हैं। केंद्र सरकार की यह बहुप्रतीक्षित परियोजना हैं। भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो गई। अब इसे मूर्ति रूप देने की तैयारी नें गति पकड़ लिया हैं।

केन -बेतवा लिंक परियोजना : अब "बोलेगी बम -बम डिगा डिगा "महके गी "फिजां"
Ken-Betwa Link Project: Now “Bolegi Bum-Bum Diga Diga” Mahke Ge “Fizaan”

इसी क्रम में राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण के डायरेक्टर जनरल एवं केंद्रीय वेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण के सीईओ भोपाल सिंह ने सात सदस्यीय केंद्रीय टीम व झांसी के चीफ इंजीनियर के साथ बांदा की केन नदी का निरीक्षण किया। निर्माण व प्रशासनिक कामकाज के बंटवारे की रूपरेखा तय हुई । केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत 44. 605 करोड़ रुपए की लागत 221 किलोमीटर नहर का निर्माण कार्य होना है।

केन -बेतवा लिंक परियोजना : अब "बोलेगी बम -बम डिगा डिगा "महके गी "फिजां"
Ken-Betwa Link Project: Now “Bolegi Bum-Bum Diga Diga” Mahke Ge “Fizaan”

सबसे पहले इस राशि से प्रभावितों के विस्थापन का काम हो रहा है। विस्थापन का कार्य के 2 महीने अंदर शुरू हो जाएगा। इस परियोजना में बांदा और महोबा के 10 गांवों के लोग प्रभावित होंगे। उनके विस्थापन के लिए कार्य योजना बन रही है। बांदा सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे नें बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत बांदा स्थित केन नदी में मरौली और पैलानी गांव में बैराज बनाए जाएंगे।


कटनी-पन्ना और छतरपुर जिलों में बहने वाली केन नदी 427 किलोमीटर का सफर तय कर यूपी के बांदा जिले के पास यमुना नदी में गिरती है। रायसेन के पास से निकली बेतवा नदी 576 किलोमीटर का सफर तय कर यूपी के हमीरपुर के पास यमुना मिलती है।
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के तहत ढोढन (पन्ना) में डैम बनाकर केन के पानी को रोका जाएगा। यहां से 220.624 किलोमीटरकी नहर बनाकर केन का पानी बरुआसागर (झांसी) से निकली बेतवा नदी में छोड़ा जाएगा। इसमें 2 किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी। केन नदी का पानी बेतवा नदी में ट्रांसफर किया जाएगा। दोनों नदियों को जोड़ने के लिए 220.624 किलोमीटर लंबी केन-बेतवा लिंक नहर बनेगी। यूपी के बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर को इससे फायदा होगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh

मां की डांट से नाराज बेटी ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़