City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द की पहल: नवाबी शान से लबरेज होगा नवाब टैंक।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले ऐतिहासकप्राचीन नवाब टैंक अब नवाबी शान का परचम लहरायेगा। प्रकृति एंव पर्यावरण प्रेमी जिलाधिकारी की निगाह इस टैंक पर पड़ी और उनका हृदय इसकी प्राकृतिक सौंदर्यतामें चार-चाँद लगाने को मचल उठा। इसकी सीरत औऱ सूरत जल्द ही बदलने की उन्होनें ठान ली है।


जिलाधिकारी ने इस ओर कदम बढ़ा दिए हैं। प्राकृतिक रूप से नैसर्गिक सौंदर्य प्रदान करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। गेस्ट हाउस में बैठक कर कहा कि पर्यटन के नजरिए से इसका सौंदर्यीकरण कराया जाए।


बांदा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व डीएम आनंद कुमार सिंह ने नवाब टैंक का निरीक्षण किया। बाद में गेस्ट हाउस में बैठक की। कहा कि पाथ वे, चेन लिक फेंसिग, फ्लोटिग फाउंटेन के साथ ही पथ वे के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएं। यहां आने वालों के बैठने के लिए बेंच का निर्माण किया जाए। साथ ही ग्रीन हट-शेड आदि की कार्ययोजना जल्द बनाई जाए। उन्होंने नवाब टैंक स्थित मंदिर की साफ-सफाई एवं साज सज्जा कराए जाने के भी निर्देश दिए। पालिका के अधिशाषी अधिकारी को परिसर की प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम व बीडीए सचिव सुधीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, पालिका ईओ बुद्धि प्रकाश, जिला उद्यान अधिकरी, अधिशाषी अभियंता केन कैनाल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।डीएम की इस पहल पर मंत्र मुग्ध से दिखे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘चिंगारी चौपाल’ में महिलाओं ने बयां किया दर्द: सांसद कृष्णा नें भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का किया त्याग, विधानसभा में रह कर प्रदेशवासियों के हक में करेंगे संघर्ष

Banda : बांदा में कोरोना से मृत्यु दर, मेडिकल कॉलेज टॉप पर …

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नें पीएम एवं सीएम को सराहा : भाजपा को मजबूती देने की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़