24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम - लठ !
उत्तर प्रदेश

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम – लठ !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौ वंशों की सुरक्षा के लिये जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों में ताल -मेल नहीं बैठ पा रहा। हालत इस कहावत को चरितार्थ कर से रहें हैं की “सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम-लठ” !

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम - लठ !
Cow lineage shelter: Latham-lath in cotton weavers!

अब जरा खबर समझिए ,शासन के निर्देश पर पिछले दिनों रात में गोशालाओं की हकीकत देखने निकले अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में अस्थायी गोशालाएं गोवंशों से खाली मिलीं। उनकी छाया की भी व्यवस्था नहीं दिखी । अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम - लठ !
Cow lineage shelter: Latham-lath in cotton weavers !

हाल ही में चित्रकूटधाम मंडल की 332 गोशालाओं का अधिकारियों ने रात में निरीक्षण किया था। ज्यादातर गोशालाओं में मवेशी नहीं मिले। सर्दियों में बनाए गए शेड की पॉलिथीन गायब और बांस-बल्लियां टूटीं मिलीं। भूसा भी नहीं मिला। प्रधानों ने अधिकारियों को अपनी दी सफाई में कहा कि फसल कटाई के बाद मवेशियों को चरने के लिए छोड़ दिया गया है।

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम - लठ !
Cow lineage shelter: Latham-lath in cotton weavers!

फसलों की बुआई के दौरान इन्हें पुन: संरक्षित कर लिया जाएगा, जबकि शासन के निर्देश हैं कि गोशालाओं के मवेशियों को अन्ना नहीं छोड़ा जाएगा। मवेशियों को चरने के लिए चरवाहे की मदद से खेतों में भेजा जाएगा और शाम को वापस गोशाला में बंद कर दिया जाएगा, लेकिन ग्राम पंचायतें इसका अनुपालन नहीं कर रही है। 80 फीसदी ग्राम पंचायतों के पास चरवाहे नहीं है।


उप निदेशक पशुपालन मनोज कुमार ने बताया कि गोशालाओं के निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उधर, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में संचालित गोशालाओं को पशुओं को अन्ना नहीं छोड़ा जाएगा। गोशालाओं में मवेशियों को गर्मी से बचाने व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। लापरवाही बरतने वाले प्रधान व सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा …

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

City News Uttar Pradesh

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखवाईं गई ईवीएम: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ

City News Uttar Pradesh

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़