27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो फुफेरे भाई जख्मी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रविवार की सुबह एक बाइक में सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो फुफेरे भाई घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो फुफेरे भाई जख्मी
One bike rider killed, two cousins ​​injured due to collision with unknown vehicle

अतर्रा कस्बे के ग्राम ऐंचवारा निवासी राहुल कुशवाहा (19) पुत्र भगवानदीन के चचेरे भाई शीलू का शनिवार रात तिलक था। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए उसके फुफेरे भाई बेर्राव निवासी रोहित (20) और गोखिया गांव निवासी शिवाकांत (17) आए थे। रात को दोनो तिलक समारोह में शामिल हुए। सुबह रोहित और शिवाकांत को कानपुर जाना था। इस पर राहुल बाइक से उन्हें छोड़ने अतर्रा जा रहा था। बाइक सवार तीनो युवक अभी अतर्रा कस्बे के एलआइसी आफिस के पास ही पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार राहुल छिटककर दूर जा गिरा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक दोनो फुफेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो घायलों को जिला अस्पताल ले गई, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक राहुल के बाबा पूर्व प्रधान श्यामलाल ने बताया कि वह तीन भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?

बांदा लोकसभा चुनाव: कसौटी में कसे जायेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एवं अशोक जाटव !

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम: दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़