30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल का किया गया स्वागत …

 

  • – भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे पूर्व मंत्री

विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी का चोला ओढ़ने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल का जोरदार तरीके से स्वागत किया। सपाइयों ने कहा कि पूर्वमंत्री के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया जाएगा।


बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में लखनऊ स्थित कार्यालय में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। सपा में शामिल होने के बाद उनके प्रथम बार जनपद आगमन पर सपा जिला कार्यालय में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक बबेरू विशंभर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू मौजूद रहे। पार्टी जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव ने अध्यक्षता की और सभा का संचालन जिला महासचिव मोहम्मद हनीफ ने किया।

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, वह उनका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री के पार्टी में आने से निश्चित ही पार्टी मजबूत होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली ने कहा कि पूर्व मंत्री ने हमेशा से ही किसानों, नौजवानों के लिए संघर्ष किया है। जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव ने पार्टी कार्यालय में शिवशंकर पटेल के साथ पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य अश्ज्ञरफ अमीन का भी फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अशोक श्रीवास, जगमोहन यादव, भरतलाल दिवाकर, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, नीलम गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, भरत सिंह, चंद्रशेखर यादव, शैलेंद्र यादव, राजन चंदेल, अमोल यादव, आमिर खान, मुशीर अहमद, अजय चैहान, द्वारिका यादव, राकेश राजपूत, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश का दावा: मैनपुरी में भाजपा की होगी भारी जीत, खत्म होगी विरासत !

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

City News Uttar Pradesh

हवा बनी जहर: बांदा की फिज़ा में अब बारूद और धुएं का असर, सांस लेना हुआ मुश्किल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार

City News Uttar Pradesh

Banda : केन-बेतवा नदी गठजोड़ वरदान बनेगा या अभिशाप ! …

बांदा : ड्यूटी से नदारद 47 रोडवेज संविदा कर्मियों को भेजी अंतिम नोटिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़