City News Uttar Pradesh
सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को एक बार फिर चेतावनी दी है। साफ कहा है कि चार जून के बाद हमारी सरकार “यूपी को माफिया मुक्त राज्य” घोषित करने के लिए एक निश्चित कट-आफ तारीख तय करेगी। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। कहा, सभी माफिया नेताओं की अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इसे गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों व दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा और दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है।

सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त
CM Yogi said: UP will be declared a mafia free state after June 4, property of these people will be confiscated

– योगी ने आजम को बताया महाभारत का ‘काका श्री’

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। आजम खान की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये उस महाभारत परिवार के एक और “काका श्री” हैं। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो दुर्योधन और दुशासन के सामने हर कोई चुप था। जैसी करनी, वैसी भरनी (जैसा बोओगे, वैसा काटोगे), चाहे वह आजम खान हों या कोई माफिया सरगना।

सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त
CM Yogi said: UP will be declared a mafia free state after June 4, property of these people will be confiscated

उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि जो भी दंगा करेगा उस पर डंडा तो चलेगा ही। यूपी में दंगा करने वालों को सात पीढ़ी तक जुर्माना भरना होगा। आज प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। अब अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगने पर मजबूर है। हमने प्रदेश में एक भयमुक्त वातावरण दिया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

Banda- किसानों ने श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़