26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा 'अन्नदाताओं' का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल
उत्तर प्रदेश

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा ‘अन्नदाताओं’ का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खाद के लिए किसानों का संघर्ष अब ‘प्रशासनिक सुस्ती और लापरवाही का प्रतीक’ बन चुका है ! जिले में सहकारी समितियों पर डीएपी खाद वितरण के दौरान सोमवार सुबह ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जब सैकड़ों किसान उर्वरक केंद्रों की अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर आए। टोकन वितरण में अनियमितता और मनमानी के आरोपों से गुस्साए किसानों ने बांदा–प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि सहकारी समिति परिसर स्थित बी-पैक्स और क्रय-विक्रय केंद्र पर सोमवार सुबह लगभग पांच-पांच सौ बोरी डीएपी खाद की खेप आई थी।

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा 'अन्नदाताओं' का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

यह खबर मिलते ही सुबह-सुबह किसान लाइन में लगने लगे। कई किसान रातभर जागते रहे ताकि समय से टोकन मिल सके, लेकिन दोपहर तक जब केंद्र प्रभारी ने वितरण रोक दिया तो भीड़ में असंतोष फैल गया। दर्जनों किसान टोकन पाने से वंचित रह गए और आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी “अपनों को खाद बाँट रहे हैं, आम किसानों को टोकन नहीं दे रहे।” आक्रोशित किसानों ने केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और थोड़ी ही देर में बांदा–प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अनथुवा गांव के शिवकिशोर, सेमरिया के राजेश, और दिखितवारा के देशराज ने बताया कि “रातभर बेसहारा जानवरों से फसल की रखवाली करते हैं और सुबह से केंद्र पर लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी खाद नहीं मिलती”।

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा 'अन्नदाताओं' का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

किसानों ने कहा कि केंद्र प्रभारी अगर सुबह ही उपलब्ध खाद के हिसाब से टोकन जारी कर देते तो यह नौबत नहीं आती। किसानों ने आरोप लगाया कि हर साल यही खेल चलता है खाद आते ही कुछ चुनिंदा लोगों को मिल जाती है, बाकी किसान बार-बार लाइन में लगने को मजबूर होते हैं। “प्रशासन सिर्फ कागजों में पारदर्शी है, ज़मीन पर हकीकत गड़बड़ी की है”। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार कुमार शिवम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराया और अपनी मौजूदगी में टोकन वितरण पुनः शुरू कराया। करीब पंद्रह मिनट तक जाम लगा रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुए शर्मसार: हैवान भाई ने बहन की भरी मांग, युवती ने की आत्महत्या !

City News Uttar Pradesh

अंधविश्वास में ढोंग विद्या के चलते एक दंपत्ति के पुत्र की मौत, अब कोहराम !

City News Uttar Pradesh

बाबरी विध्वंस मामला: कोर्ट का बड़ा फैसला, आडवाणी-जोशी व उमा को बरी करने के खिलाफ याचिका हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh

मवेशियों को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

Banda- विकास से वंचित है बांदा का जामू गांव, ग्रामीण परेशान…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़