City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने तेज की चुनावी रणनीति: संघ-भाजपा की बैठकों में 2027 की रणनीति !
उत्तर प्रदेशराजनीति

सीएम योगी ने तेज की चुनावी रणनीति: संघ-भाजपा की बैठकों में 2027 की रणनीति !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर “राजनीतिक सरगर्मियां” तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पहली बार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच समन्वय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में सरकार के कामकाज, संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की स्थिति को लेकर गहन मंथन हो रहा है।

सीएम योगी ने तेज की चुनावी रणनीति: संघ-भाजपा की बैठकों में 2027 की रणनीति !

सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार है जब प्रदेश स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में संघ और भाजपा के बीच इस प्रकार की समन्वय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों और संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना है।

सीएम योगी ने तेज की चुनावी रणनीति: संघ-भाजपा की बैठकों में 2027 की रणनीति !

बैठकों में खास तौर पर जनता के बीच सरकार की छवि, स्थानीय स्तर पर मौजूद असंतोष, कार्यकर्ताओं की समस्याएं और संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही चुनावी सफलता की कुंजी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा 2027 के चुनाव को लेकर अभी से गंभीर तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: मोदी और योगी राजनीति के कर्मयोगी पुरोधा, छात्रों में भरा आत्मविश्वास

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

बांदा में नवरात्रि में सुरक्षा को खतरा: पूर्व विधायक राजकुमार नें डीएम से किया खुलासा

City News Uttar Pradesh Desk

निकाय चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यकों पर भी लगायेगी दांव: टिकट वितरण की बनी नीति

City News Uttar Pradesh

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश अमर राठौर की ‘नैया’ करायेंगे पार: अधिवक्ताओं सघन संपर्क

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़