22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल
उत्तर प्रदेश

सरकार की ‘पेंशन योजना’ का चित्रकूटधाम मंडल में ‘बुरा’ हाल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में मजदूर और छोटे व्यापारी बुढ़ापे की लाठी पकड़ने में हिचकिचा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में लक्ष्य के सापेक्ष 36 और राष्ट्रीय पेंशन योजना में लगभग तीन फीसदी ही पंजीयन कराए गए हैं। श्रमिकों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए ब्लॉकों में शिविर भी लगाये गये, इसके बावजूद पंजीयन की प्रगति धीमी है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) ट्रेडस वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। मंडल में श्रम योगी मानधन योजना में 59,600 मजदूरों को जोड़ने का लक्ष्य मिला था। इसमें अभी तक केवल 21,997 मजदूरों ने ही पंजीकरण कराया।

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

ये आंकड़ा लक्ष्य का मात्र 36 फीसदी है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में 21,500 लक्ष्य के सापेक्ष 672 (3.12 फीसदी) व्यापारियों का ही पंजीयन हुआ है। योजनाओं में 18 से 40 वर्ष उम्र तक के श्रमिक व व्यापारी 60 वर्ष आयु तक हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करेंगे। 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्हें प्रत्येक महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। मंडल के सहायक श्रमायुक्त रवीश गुप्ता ने बताया कि दोनों ही योजनाओं में किस्तों में जमा किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। योजना भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से बीमित है। मजदूरों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक महीने ब्लॉक स्तर पर दो शिविर लगाए जाते हैं। इसके बावजूद श्रमिक और व्यापारी योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से बांदा-कानपुर हाईवे की बदलेगी तकदीर और तस्वीर

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर बने ‘मसीहा’: थामा ‘जनता’ का हाथ, ‘वादों से नहीं, काम से जीता दिल’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें यदुवंशियों में लगाई ललकार : अबकी बार चार सौ पार

दीपावली पर पटाखा बाजार में जमकर खरीददारी: बिक गये लगभग दो करोड़ के पटाखे

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर: सीएम योगी से मिले सदर विधायक और जिलाध्यक्ष, अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर की शिकायत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़