City News Uttar Pradesh
कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज !
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाओ की नजदीकता को देखते हुये जिले की कांग्रेस में भी चारों सीटों पर टिकट को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सर्वाधिक स्पष्ट तेजी बांदा, नरैनी, और तिंदवारी सीटों पर टिकटार्थियों को लेकर है।

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज !
बांदा विधान सभा सीट पर दो नाम पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित चर्चा में उभरे थे। अपने पिछले दौरे में नसीमुद्दीन नें गांव की चौपाल में स्पष्ट कर दिया था की वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद से राजेश दीक्षित का नाम इस सीट पर सर्वाधिक आगे माना जा रहा है।

वैसे नगर अध्यक्ष संजय गुफ्ता भी अपनी दावेदारी जता रहें हैं ,लेकिन कांग्रेस सूत्र इनकी दावेदारी कमजोर मानतें हैं। उनका मानना है की राजेश दीक्षित का प्रभाव शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी है। नरैनी विधान सभा में रमेशचंद कोरी के नाम की प्रभावी चर्चा है। यह बैंक के सेवानिवृत अधिकारी हैं।

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज !

तिंदवारी विधान सभा सीट पर वैसे तो पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम लिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के एक खेमे में यह भी सुगबुगाहट है की उनके तार भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़े हैं और हो सकता हैं की वह पलटी मार जाये! हालांकि उनका जन संपर्क अभियान तिंदवारी क्षेत्र में शुरू हैं। यहां ऊहा पोह की भी स्थिति बरकार है !

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज !
बबेरू में कांग्रेस के टिकट पर फिलहाल दावेदारी खामोशी में डूबी हुई है। चर्चा है की कांगेस बबेरू सीट को दलीय समझौते में भी दे सकती है। फिलहाल चारों सीटों पर स्थिति स्पष्ट होने में अभी विलंब है। पर टिकट के लिए राजनीतिक शतरंज के पांसे फेके जाने लगे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब ‘गरीबों की तरक्की’ का बनेगी जरिया

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के निरीक्षण से बिजली विभाग में हड़कंप : कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

मूर्खानंद बीएसए नें ‘योगी सरकार’ को किया ‘चैलेंज’ : बदल दी ‘पत्रकार’ की परिभाषा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़