28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका

 

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कथित टिप्पणी पर रविवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सतीश महाना का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला छीनने को लेकर खींचतान हुई और पुतला दहन के दौरान कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गए।

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकले। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, शहर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता सफलतापूर्वक पुतला दहन करने में कामयाब रहे।

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका प्रदर्शन के दौरान पुतले में लगी आग अचानक तेज हो गई, जिससे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता झुलस गए। मौके पर चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि करोड़ों रामभक्त श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ राम मंदिर में नगदी और सोने-चांदी का दान दिया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की कथित टिप्पणी करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जांच में विभिन्न लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका कांग्रेस ने मांग की कि यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। राजेश दीक्षित ने कहा कि जब तक ट्रस्ट से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालकर लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। राम मंदिर जैसे संवेदनशील विषय पर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार वाहन बना काल: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

दीपा सिंह गौर बोली: डिंपल यादव का ‘मसीहा’ रोल ‘बेमिशाल’, लाठीचार्ज में दिखाई मातृत्व की ‘मिसाल’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने सीधी भर्ती से संबंधित प्रस्ताव 31 मई तक भेजने के दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने का आदेश

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़