- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तीखा हमला बोला है।लखनऊ में चल रहें सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर तंज कसते हुए कहा कि सपा मुखिया प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं। सपा के प्रोपेगेंडा को फिर 2024 में जनता बेनकाब करेगी और जीरो पर पूरी सपा आउट होगी। इतना ही नही भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 में फिर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होगा। भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टीकरण ही सपा का डीएनए है और प्रदेश को गर्त में ढकेलने की सजा जनता सपा को दे रही है।

– सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन परिवारवाद की पराकाष्ठा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन परिवारवाद की पराकाष्ठा का सबसे बड़ा नमूना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लगातार चार बार से जनता की ओर से नकारे जाने के बाद भी एक ही व्यक्ति को बार-बार चुनना, यह साबित करता है कि पार्टी में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है और पूरी पार्टी धरातल की सच्चाई से कोसों दूर है।
– लोहिया के विचारों से भटक चुकी है सपा
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न दलितों का हुआ, यह बात आज भी दलित समाज भूला नहीं है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से सपा भटक चुकी है। सपा सरकार में पिछड़ों का मतलब सिर्फ एक जाति रही है और एक ही जाति के लोगों को नौकरियां मिलती थीं। जबकि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों में युवाओं की भर्ती हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
