- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी के एक दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता को पांच वर्ष में नया इतिहास लेने का संकल्प लेने को भी कहा है।

समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं और आप सभी लोगों ने मुझे यह जिम्मेदारी तब दी है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा की सरकार ने देश प्रदेश में सभी एजेंसी पर कब्जा कर रखा है। इनकी मदद से सरकार विपक्षी दल के नेताओं पर दबाव बनाने के प्रयास में लगी है।

– निर्वाचन आयोग पर बड़ा आरोप
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) पर बेहद गंभीर तथा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों के फरमान पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी की। आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर यादवों और मुसलमानों के वोटों को बीस-बीस हजार कम कर दिया। इस मामले की जांच कराई जा सकती है। जिससे कि पता चले किसके कहने पर कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। यह तो लोगों को मतदान से वंचित करने का बड़ा अपराध है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
