City News Uttar Pradesh
दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा
उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब बाजार करने आए युवकों को भी दिनदहाड़े उठाया जा रहा है। नरैनी कस्बे में बुधवार की शाम एक युवक को पांच बदमाशों ने सरेआम कार में खींचकर अपहरण कर लिया और फरार हो गए। भागते समय उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

कोतवाली क्षेत्र के खरोच गांव निवासी सोमदत्त कुशवाहा अपने दोस्त शिवा के साथ बाजार करने नरैनी आया था। शाम करीब सात बजे, जब दोनों युवक बंबा तालाब के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कार तेजी से आई और पांच युवक उसमें से उतरे। उन्होंने सोमदत्त को जबरन पकड़कर कार में डाल दिया। यही नहीं, विरोध करने पर उसका मोबाइल भी छीन लिया। कार सवार युवक घटना को अंजाम देने के बाद चौराहे की ओर भाग निकले। इसी दौरान राजकुमार इंटर कॉलेज के पास एक बाइक सवार युवक शुभम को भी उन्होंने टक्कर मार दी। शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तत्काल नरैनी सीएचसी ले जाया गया।

दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात: बीच बाजार से युवक को कार सवारों ने किया अगवा

अपहृत सोमदत्त के परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं है। सोमदत्त के पिता रमेशचंद्र लखनऊ के एक अस्पताल में कंपाउंडर हैं, जबकि सोमदत्त खुद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और महज पांच दिन पहले ही घर आया था। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कालिंजर और करतल मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपहृत युवक की तलाश और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। साथ ही, कार का नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली खदान चार और छह में छापेामरी 109 ट्रकों किए गये सीज

City News Uttar Pradesh

बांदा में फर्जी फोटो और दस्खख्त से बैनामा : सब रजिस्टार समेत सात पर एफआईआर

रंजिश में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से कर दिया घायल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें सपा की तोड़ी रीढ़ : भाजपा में बढ़ा उत्साह

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

City News Uttar Pradesh

भाजपा की अनोखी शख्सियत अशोक जीतू: बीमारी से जूझते पार्टी के लिये हैं चिंतित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़