28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की याद में बांदा जनपद ने एक बार फिर अपने दर्द को आवाज दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का ऐलान कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च भाजपा कार्यालय पालीकोठी से प्रारंभ होकर महेश्वरी देवी चौराहा तक निकाला गया। इस दौरान लोगों के हाथों में जलती मोमबत्तियां थीं, तो दूसरी ओर आतंकवाद के खिलाफ लिखी गईं तख्तियां भी थीं, जो पूरे शहर को एक स्पष्ट संदेश दे रही थीं “अब और चुप्पी नहीं, अब संकल्प की बारी है।”

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महेश्वरी देवी चौराहे पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां मौजूद जनसमूह की आंखों में आक्रोश भी था और पीड़ा भी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा, “यह कैंडल मार्च केवल शोक नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता का प्रतीक” है।

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हम आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा, “शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है। ये कैंडल मार्च मौन जरूर है, लेकिन इसका संदेश गूंजता रहेगा।”

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मार्च में ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, भाजपा एवं व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू समेत अनेक समाजसेवी, युवाजन, व्यापारीगण एवं नगरवासी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अटल ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकारों में फिर मंथन…

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का “औद्योगिक विकास” के लिए ठोस कदम: सुविधाओं का होगा विस्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा का जनाक्रोश या ‘फोटो शो’? कार्यक्रम ‘भाषण बाजी’ में सिमटा, ‘ठंडा’ पड़ा आक्रोश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बाढ़ का किया निरीक्षण: अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश

बांदा के पड़मई गांव में डायरिया का तांडव: सीएमओ नें टीम के साथ किया परीक्षण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किया दंगल में मंगल, जीता “दिल” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़