City News Uttar Pradesh
चित्रकूट पुलिस हुई थुलथुल और लाचार: हांफ रहे जवान, एसपी ने लगाई फटकार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट पुलिस हुई थुलथुल और लाचार: हांफ रहे जवान, एसपी ने लगाई फटकार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट पुलिस थुलथुल और लाचार हो गई है। हालत यह है कि “अपराधी के पीछे दौड़ना तो दूर, जवान 400 मीटर की दौड़ भी पूरी नहीं कर पा” रहे हैं। पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के दौरान “फिटनेस की ऐसी पोल” खुली कि खुद “एसपी अरुण कुमार सिंह को फटकार” लगानी पड़ी।चित्रकूट पुलिस हुई थुलथुल और लाचार: हांफ रहे जवान, एसपी ने लगाई फटकारएसपी अरुण कुमार सिंह ने “परेड की सलामी ली और निरीक्षण” शुरू किया। जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से “चुस्त-दुरुस्त” रखने के लिए “व्यायाम” कराया गया, फिर 400 मीटर की दौड़ कराकर फिटनेस परखी गई। इसी दौड़ में “आठ पुलिसकर्मी हांफते हुए बैठ गए और तय दूरी पूरी नहीं” कर सके। एसपी ने इसे “गंभीरता” से लेते हुए सभी को “कड़ी फटकार” लगाई।चित्रकूट पुलिस हुई थुलथुल और लाचार: हांफ रहे जवान, एसपी ने लगाई फटकारचार पुलिसकर्मियों ने “अस्वस्थ होने की बात कहकर बचाव” किया, जबकि “शेष चार को चेतावनी” देकर छोड़ा गया। एसपी ने साफ कहा कि “पुलिस की वर्दी पहनने के साथ फिटनेस भी ड्यूटी का अहम हिस्सा” है, इसमें कोई “लापरवाही बर्दाश्त नहीं” होगी। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में नियमित व्यायाम और दौड़ को दिनचर्या में शामिल करना ही होगा। इसके बाद एसपी ने परिवहन शाखा, डायल-112, बैरक, कैंटीन, भोजनालय और आर्मरी का निरीक्षण कर साफ-सफाई और वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश दिए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

विधायक प्रकाश बोले: राष्ट्रभक्ति की ‘ज्वाला’ से निकला ‘अटल’ नेतृत्व, विचार बने ‘युगदर्शी’

City News Uttar Pradesh

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में “गीता” का किया “शंखनाद”: ज्ञान की नित्य बहेगी “अविरल धार”

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का ‘पलड़ा’ भारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !

City News Uttar Pradesh

आजम खान को दस साल की सजा: एमपी-एमएलए कोर्ट ने लगाया 14 लाख का जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़