
- विनोद मिश्रा
बांदा। कांग्रेस ने मंडल स्तर पर सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यू सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल के चारों जिलों से कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुये। वहां बैठक के बाद अशोक लाट तिराहे पर धरना और भाषण बाजी की।

जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी हुई प्रदेश महा सचिव अभिमन्यू सिंह नें कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश के 75 जनपदों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । लगातार महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने के मामले सामने आ रहे है। रेप की घटनाएं इतनी आम हो गई है कि महिलाओं में खौफ पैदा हो गया। लगातार “नेता विपक्ष राहुल गांधी” के खिलाफ अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा राजनीतिक सौहार्द को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम दुबे लालू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आम आदमी की लड़ाई लड़ने के लिए जमा हुए हैं। कांग्रेस गरीबों और बेरोजगारों की पार्टी है। हमने आम आदमी से जुड़े हुए हर मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया है। यह बहुत ही अफसोस की बात है कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में भी भाजपा सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल है।

अयोध्या समेत पूरे प्रदेश से जो रेप की घटनाएं सामने आ रही है यह बहुत अफसोस नाक है। विगत 8 सालों में जहां कहीं भी यूपी में अपराधिक मामले सामने आए हैं कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर उनकी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। बाद में इन्हीं संदर्भों में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
