28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट
उत्तर प्रदेश

बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बेटी का मुंडन कराने के लिए पत्नी के चित्रकूट जाने के बाद पंचायत सहायक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुर का आरोप है कि वर्चस्व को लेकर 15 दिन पूर्व दो पड़ोसियों ने मारपीट की थी। इसी से तनाव में था। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेला बारी गांव में शिव विद्या भूषण त्रिपाठी (24) पुत्र शिवभूषण का शव बुधवार की शाम कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। देर शाम खेत से चारा लेकर घर आई मां राजाबाई ने शव लटका देखा, तो शोर मचाया। पड़ोसियों ने आकर फंदे से नीचे उतारा।


कुछ देर बाद पुलिस आई और निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर माधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना के वक्त शिव विद्या घर में अकेले था। मां खेत गई थी। पत्नी रानी उर्फ रोहिणी अपनी दो वर्षीय बेटी का मुंडन संस्कार कराने रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट गई थी। शिव विद्या भूषण की शादी चार साल पूर्व हुई थी। उसकी एक पुत्री है। ससुर ने आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व पड़ोसी दो सगे भाइयों ने वर्चस्व को लेकर दामाद के साथ मारपीट की थी। पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनी नहीं गई। तभी से वह क्षुब्ध था।

– 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति

अतर्रा पुलिस उप अधीक्षक आनंद पांडेय कि फिलहाल मारपीट के बाद आत्महत्या करने की घटना संज्ञान में नहीं है। थाने से उन्हें सिर्फ फांसी लगाकर जान देना बताया गया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

मंत्री से पंगा लेना क्या पड़ा भारी ? बांदा के बिजली विभाग पर चली तबादला एक्सप्रेस

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जवारा व चंगेलिया नृत्य के जरिए छात्राओं ने बुंदेली संस्कृति को किया जीवंत

यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने थाने का किया औचक निरीक्षण : कहा- हिस्ट्रीशीटरों को करें गिरफ्तार, अन्य आपराधियों पर भी कसें शिकंजा

ब्रेकिंग न्यूज़