27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मौसम नें ली अंगड़ाई, किसानों पर आफत लाई !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौसम नें ली अंगड़ाई और किसानों पर आफत आई। जी हाँ, मौसम के बदलते तेवर के चलते फलफूल रही दलहनी-तिलहनी फसलों में कीट पतंगों का हमला तेज हो गया है। मटर में सूड़ी, चने में उकठा तो वहीं सरसों में माहू किसानों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। किसान को अपनी फसल घर तक ले जाने के लिए जहां जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है तो वहीं मौसम के प्रकोप से भी बचाना पड़ता है। इन दिनों दलहनी-तिलहनी फसलें परिपक्वता की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में बदले मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ाना शुरू कर दी है। कोहरे की धुंध से जहां मटर की फलियों में सूड़ी रोग लग रहा है। वहीं वहीं चना-मसूर में उकठा व सरसों में माहू रोग छा गया है।


कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि पैदावार को रोगों के बचाने के लिए किसानों को सावधानी बरतनी होगी और दवाओं के छिड़काव से बचाया जा सकता है।सरसों में लग रहे माहू रोग से बचाव के लिए 400 मिली डायमिथोएट 30 ईसी अथवा मिथाइल ओ- डिमेटान 25 ईसी 400 मिली लीटर को 300 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करना चाहिए।


मटर में सूड़ी रोग से बचाव के लिए किसानों को फेम 50 मिली को दो सौ लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करना चाहिए। चना, अरहर में लग रहे उकठा भूमि जन्य रोग हैं। प्रभावित पौधों को जला दें, ऐसे खेतों की गर्मियों में गहरी जोताई करें। राजकीय कृषि फार्म के अधीक्षक आशीष सिंह निरंजन का मानना है कि मौसम के कारण फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है। किसान भाइयों को चाहिए कि वह इसके लिए कीटनाशक का प्रयोग करें। ताकि फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत ‘सियासत’ में सादगी: अब ‘पर्यावरण’ के प्रहरी, हरित भविष्य का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

डीएम साहब जानिये पीएम-सीएम योजना के आवासों की सच्चाई, करें समीक्षा और कार्यवाई ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा – झांसी – मानिकपुर वाया कानपुर रेलखंड पर डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें

City News Uttar Pradesh

Banda- जाड़े का मौसम अन्ना पशुओं के लिए कही बन न जाये मौतों का परवाना !

कृषि मंत्री शाही बोले बुंदेलखंड के सभी किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़