City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

 

  • विनोद मिश्रा

बाँदा । जिलाधिकारी आनन्द सिंह सरकार की योजनाओ को सफलता के अंजाम तक पहुचाने को गतिवान हैं। इसी क्रम में उनके निर्देश पर महिला परक योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन , मिशन शक्ति अभियान , महिला शक्ति केंद्र आदि के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कैम्प का आयोजन कराया।

जिलाधिकारी ने जागरूकता कैम्प के निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए शाशन द्वारा संचालित योजनाओं व् कार्यक्रमों के बारे मे आमजन को जानकारी देकर योजनाओं को प्रचारित – प्रसारित किये जाने को कहा।उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा जानकारी दी गई की पूरे मार्च मे अलग-अलग स्थानों मे महिलाओं के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कैम्पों का आयोजन कराया जायेगा ! 5 मार्च को विकास भवन , 9 मार्च को नगर पालिका , 10 मार्च को जिला अस्पताल मे इन जागरूकता कैम्पों का आयोजन होगा ! इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इन जागरूकता कैम्पों मे विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं , आवेदक को जरूरी डॉक्युमेंट्स लेकर इन कैम्पों मे आना होगा! सदर तहसील मे लगे कैम्प मे हज़ारों की संख्या मे लोग जानकारी लेने आये थे तथा कलक्ट्रेट मे भी सैकड़ों लोगों को सभी महिला परक योजनाओं के बारे मे जानकारी दी जा चुकी है !

अभी तक इन जागरूकता कैम्पों के माध्यम से लगभग 1500 महिला, पुरुषों को जानकारी दी जा चुकी है । 200 आवेदकों के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और विधवा पेंशन के ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए ! जागरूकता कैम्प मे प्रोबेशन कार्यालय के राजीव सिंह , संजय सतीश तथा महिला शक्ति केंद्र बाँदा की दीपमाला सिंह व् कामिनी सिंह उपस्थित रहे ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

भाजपा नें खेली फूलों की होली : फाग की मस्ती में झूमे लोग

ब्रेकिंग न्यूज़