- विनोद मिश्रा
बांदा। शासन के निर्देश पर गणेश चतुर्थी समारोह पर नहीं होगी सार्वजनिक धूम-धाम। डीएम नें बैठक कर बताई गाइड लाइन।
जिलाधिकारी ने महोत्सव से संबंधित लोगों को बताया की शासन के निर्देशानुसार गणेश उत्सव में सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की मूर्तियों की स्थापना पण्डालों में नही की जायेगी। ना ही जुलूस निकालेगा।

क्योंकि कोविड मुक्त जनपद जरूर हुआ है परन्तु पूर्ण रूप सेखतरा टला नहीं है। इसीलिए निर्णय लिया गया है कि शान्तिपूर्ण ढंग से एवं घर पर रहकर ही गणेश उत्सव मनायें। क्योंकि ‘‘जान है तोे जहान है’’।

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थल केनपथ एवं अन्य जगहों पर साफ-सफाई विशेष रूप से करवाना सुनिश्चित करें । गोताखोरों को विसर्जन स्थल पर तैनात हों । अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान ने बताया कि शान्ति व्यवस्था का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, सभी एसडीएम, सीओसिटी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, राज कुमार राज,गणेश उत्सव समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
