29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
फीस वृधि को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा हुआ धरना -प्रदर्शन : कालेज हुआ बंद
उत्तर प्रदेश

फीस वृधि को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा हुआ धरना -प्रदर्शन : कालेज हुआ बंद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा पीजी कालेज के छात्र का प्रवेश शुल्क और स्ववित्त पोषित कक्षाओं में बढ़ी हुई फीस के विरोध में गुस्से का उबाल है। छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चार दिन के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रवेश कार्य बंद करने की सूची चस्पा कर दी है।

फीस वृधि को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा हुआ धरना -प्रदर्शन : कालेज हुआ बंद
Students’ anger over fee hike protested: College closed

पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि संकाय के साथ परास्नातक, समाजशास्त्र व वनस्पति विज्ञान की कक्षाएं स्ववित्तपोषित व्यवस्था से संचालित हो रही हैं। वर्तमान सत्र में स्ववित्तपोषित विषयों की फीस में एक हजार रुपये से लेकर 5200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई है। सभी विषयों के साथ मिलने वाली 150 रुपये की प्रवेश पत्रिका को भी 200 रुपये में कर दिया गया है। इससे छात्रों में आक्रोश है।

फीस वृधि को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा हुआ धरना -प्रदर्शन : कालेज हुआ बंद
Students’ anger over fee hike protested: College closed

छात्र नेता नीरज द्विवेदी के नेतृत्व छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पटल पर पहुंचकर प्रवेश बंद करा दिए। प्राचार्य कक्ष पहुंचकर बढ़ा हुआ शुल्क वापस करने की मांग की। प्राचार्य डॉ. आरके दुबे का घेराव किया। कहा कि पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड में बढ़ाई गई फीस देने में छात्र असमर्थ हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ पहुंचे और छात्रों व प्राचार्य के बीच वार्ता कराई। प्राचार्य ने छात्रों के बढ़ते दबाव को लेकर प्रबंध समिति के साथ बैठक कर फीस वृद्धि के संबंध में निर्णय लेने की बात कही। उधर, प्राचार्य ने 21 अगस्त तक प्रवेश कार्य बंद रखने का नोटिस चस्पा करा दिया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से “तिंदवारी चहकेगी : बनेगी अब आदर्श नगर पंचायत”

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें

City News Uttar Pradesh

“साथी यूपी” एवं जनसाहस संस्था में खुलासे से हड़कंप ? स्थानीय इकाई अयोध्या तलब !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक ‘आनंद’ की ‘गर्जना’ से हिला ‘अपना दल’ का किला: विधायक की ‘बढ़ी टेंशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : जिलाविद्यालय निरीक्षक की कारस्तानी,बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में गजब मनमानी !

City News Uttar Pradesh

गर्मी में आवारा कुत्ते हुए खूंखार: ‘गांव से शहर’ तक मचाई दहशत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

ब्रेकिंग न्यूज़